राज्यपंजाब

Punjab Today Weather: हरियाणा-पंजाब में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, तापमान घटेगा, जानें-मौसम की पूरी जानकारी

Punjab Today Weather

Punjab Today Weather: शीतलहर के कारण हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में फिर दो दिन तक न्यूनतम तापमान घटने वाला है। साथ ही आज सुबह दोनों राज्यों के कुछ जिलों में हल्की धुंध भी दिखाई दे रही है।

Punjab Today Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गिर गया है। हरियाणा-पंजाब के कुछ शहरों में धुंध है। लेकिन विजिबिलिटी आम है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिलने वाली है। अगले दो दिनों तक तापमान गिरेगा। पहाड़ों से नीचे की तरफ आने वाली ठंडी हवाएं इसकी वजह हैं। इससे पंजाब का तापमान 3 डिग्री से भी कम हो सकता है। अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Punjab Today Weather: अगले दो दिन तक हरियाणा में शीतलहर की वजह से न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस रहेगा, मौसम विभाग ने बताया। बुधवार को भी उत्तर-पश्चिमी हवाओं से शीतलहर हुई। 7.4 km/h की रफ्तार से हवाएं चलीं। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। शीतलहर से बढ़ी ठंड से लोग बच रहे थे।

Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ कांग्रेस ने हाईकोर्ट में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को चुनौती दी, पूछा, ‘आठ वोट अमान्य क्यों?’

Punjab Today Weather: अभी कहां कितना है तापमान?

• चंडीगढ़ में अभी 8 डिग्री सेल्सियस तापमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का मौसम साफ रहने वाला है और धूप खिलने वाली है.
• अमृतसर में अभी 5 डिग्री सेल्सियस तापमान है. यहां आज मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने वाली है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
• पटियाला में अभी 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• लुधियाना में अभी 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है. यहां भी आज मौसम साफ रहने वाला है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.
• अंबाला में अभी 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान है. यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आने वाली है.
• हिसार में अभी 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है. यहां हल्की धुंध भी देखी जा रही है. इसके बाद आसमान साफ होने वाला है. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
• करनाल में अभी 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान है. यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks