Punjab Vigilance Bureau (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चल रही मुहिम के तहत रजिस्ट्रेशन एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय पठानकोट में 5500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
Punjab Vigilance Bureau (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चल रही मुहिम के तहत जतिंदर कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर) और मुकेश दोनों को रजिस्ट्रेशन एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय पठानकोट में 5500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को पठानकोट जिले के मनवाल गांव निवासी सुरजीत कुमार द्वारा दायर शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उपरोक्त आरोपियों ने उसके वाहन को हिमाचल प्रदेश नम्बर से पंजाब राज्य पंजीकरण नम्बर में स्थानान्तरित करने के लिए 5500 रुपए की रिश्वत मांगी है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारम्भिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और इस दौरान दोनों आरोपियों को सरकारी गवाहों की हाजिऱ् में शिकायतकर्ता से 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाने, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
-
हरपाल सिंह चीमा का आरोप: सस्ता अमेरिकी दूध और अनाज पंजाब के किसानों के लिए खतरा -
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ AAP का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन -
‘ऑपरेशन लोटस’ का भाजपा ऑफर ठुकराया, आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने किया खुलासा -
कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों संग की उच्च स्तरीय बैठक -
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में AAP ने शुरू किया राज्यव्यापी अभियान: “ट्रेड डील हटाओ, किसान बचाओ” -
राजू करपडा के इस्तीफे के मुद्दे पर AAP नेता प्रवीण राम का बड़ा खुलासा -
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था सख्त: CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए अपराधियों पर कड़े निर्देश -
राजस्थान बजट 2026: CM भजनलाल ने गिनाई खूबियां, 2 साल में पूरी की 72% घोषणाएं -
उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ी: CM योगी ने रंग में भंग डालने वालों पर सख्त चेतावनी दी -
उत्तर प्रदेश बजट 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, हर वर्ग का ध्यान रखा
