आर. माधवन ने अपनी नई फिल्म ‘जीडीएन’ में जी.डी. नायडू का अवतार निभाते हुए फैंस को चौंका दिया। फर्स्ट लुक में उनके ट्रांसफॉर्मेशन और फिल्म की झलक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
आर. माधवन ने एक बार फिर अपनी अदाकारी से सबको चौंका दिया है। उनकी आगामी फिल्म ‘जीडीएन’ का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है, जिसमें माधवन ने अपने किरदार में इतना गहरा परिवर्तन किया है कि पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। इस फिल्म में वे भारत के महान वैज्ञानिक जी. डी. नायडू की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
जीडीएन फर्स्ट लुक के टीजर में माधवन का अवतार उनके पारंपरिक अंदाज से बिल्कुल अलग दिखाई देता है। उनके चेहरे, हाव-भाव और पोशाक में जी. डी. नायडू की आत्मा झलकती है। माधवन ने इंस्टाग्राम पर यह टीजर शेयर करते हुए लिखा, “जी.डी. नायडू की स्पिरिट अब ऑफिशियली सामने आ गई है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें बेजोड़ विजन, बड़ा एम्बिशन और पक्का इरादा है। हम गर्व से G.D.N. का फर्स्ट लुक टीजर पेश करते हैं।”
also read:- संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ का रिलीज डेट घोषित,…
View this post on Instagram
फैंस ने माधवन के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं मैडी,” तो दूसरे ने कहा, “हे भगवान, आप हर बार हर स्टैंडर्ड को पार कर जाते हैं, माधवन! एक और असाधारण चीज का इंतजार है।” कई अन्य फैंस ने उनके अंदाज और जोखिम लेने की क्षमता की भी सराहना की।
फिल्म में माधवन के अलावा प्रियामणि, जयराम और योगी बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार कर रहे हैं, जबकि इसे वर्गीस मूलन पिक्चर्स ने ट्राईकलर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर अरविंद कमलनाथन हैं, और मुरलीधरन इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
‘जीडीएन’ अगले साल रिलीज होगी और माधवन के इस किरदार से दर्शकों को एक बार फिर उनकी बहुमुखी प्रतिभा का अंदाजा लगेगा। इसके अलावा, माधवन को अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में भी देखा जाएगा, जो 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



