मनोरंजनट्रेंडिंग

Radhika Madan ने “कॉस्मेटिक सर्जरी” पर मजाक उड़ाने वालों को कहा, “एआई का उपयोग करके बस इतना..”

Radhika Madan का एक वीडियो मौनी रॉय के बाद वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है कि वह कॉस्मेटिक सर्जरी करवा चुकी है। इसमें राधिका की आइब्रोज उठी लग रही हैं। उन्होंने वीडियो को एडिटेड बताया है।

Radhika Madan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग उनके बदले फीचर्स को देखकर कॉस्मेटिक सर्जरी की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग भी उन्हें बदनाम कर रहे हैं। अब राधिका ने इस वीडियो पर लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि वीडियो एडिटेट है और इससे भी बुरा बन सकता था।

Radhika Madan ने उत्तर दिया

Radhika Madan का वीडियो Slutty Gayatri नामक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। इसमें कैप्शन है, राधिका मदान ने मौनी रॉय से सीख ली है- नया चेहरा, नई वाइब। इस पर राधिका ने जवाब दिया है, ‘बस इतने ही आइब्रो ऊपर करे हैं एआई यूज करके? और करो, यार… ये तो फिर भी नैचुरल लग रहा है। राधिका को इस पर बहुत से लोग ट्रोल कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा कि वह बहुत बुरी लग रही है, जबकि पहले सुंदर लगती थी। एक व्यक्ति ने कहा कि यह कृति सैनन, रवीना और चित्रांगदा की एक मिक्सचर लगती है। Radhika Madan के पक्ष में भी कुछ लोग हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि ये वीडियो एडिटेड है। कृपया अभिनेत्री के वीडियो को इस तरह एडिट करना बंद करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Slutty Gayatri (@sluttygayatri)

लोगों को याद आई ईशानी

इस क्लिप को कई लोग सही मान रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि Radhika Madan की चीकबोन्स और नाक भी बदली लग रही है। लोगों ने उनके कलर्स के टीवी सीरियल में ईशानी वाले लुक को भी याद किया है। इस पेज पर कई एडिटेड वीडियोज दिख रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर की भी एक क्लिप है जिसमें उनके आइब्रोज काफी बदले दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button