धर्म

Ram Navami 2026: कब मनाई जाएगी राम नवमी और क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा विधि और विशेष फल

“Ram Navami 2026: जानें कब मनाई जाएगी राम नवमी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान करने के उपाय। इस पवित्र दिन भगवान श्रीराम की कृपा पाएं और जीवन के सभी बिगड़े काम बनाएं।”

सनातन धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है, जिसमें राम नवमी (Ram Navami 2026) का पर्व भी शामिल है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने माता कौशल्या के गर्भ से जन्म लिया था। यही कारण है कि राम नवमी का पर्व उनके अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राम नवमी 2026 तारीख और समय| Ram Navami 2026 Date And Timing

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसलिए इस साल राम नवमी का उत्सव 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

also read:- Basant Panchami 2026: 23 या 22 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें पूजा मुहूर्त और पीले रंग का महत्व

Ram Navami 2026 का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 AM – 05:30 AM

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: 11:13 AM – 01:41 PM

विजय मुहूर्त: 02:20 PM – 03:19 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:35 PM – 05:58 PM

अमृत काल: 01:05 AM – 02:38 AM

सूर्योदय: 06:17 AM

सूर्यास्त: 06:36 PM

चंद्रोदय: 01:00 PM

चंद्रास्त: 28 मार्च, 03:21 PM

राम नवमी के दिन करें ये महत्वपूर्ण कार्य

स्नान और सूर्य देव की पूजा: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें।

राम जी की पूजा-अर्चना: देसी घी का दीपक जलाकर भगवान श्रीराम की आराधना करें।

रामायण पाठ और मंत्र जप: राम नवमी के दिन रामायण का पाठ और राम चालीसा का जप अत्यंत शुभ माना जाता है।

दान और सेवा: मंदिरों या जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, अनाज या भोजन का दान करें। ऐसा करने से प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

राम नवमी का महत्व

राम नवमी का पर्व न केवल भगवान राम के जन्म का उत्सव है, बल्कि यह भक्तों के लिए सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में समृद्धि लाने वाला दिन भी है। इस दिन की पूजा और दान करने से बिगड़े काम बनते हैं और सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।

इस वर्ष राम नवमी का पर्व चैत्र नवरात्र के समापन के साथ जुड़ा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button