
Ramayana First Glimpse: भारतीय पौराणिक कथाओं की सबसे बड़ी गाथा ‘रामायण: पार्ट 1’ का पहला लुक जारी हो चुका है और इसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। रणबीर कपूर और यश की मुख्य भूमिकाओं वाली यह लार्जर दैन लाइफ फिल्म अपने भव्य सेट्स, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार कैस्टिंग के साथ सभी का ध्यान खींच रही है।
‘रामायण’ का पहला लुक: भव्यता और दिव्यता का संगम| Ramayana First Glimpse
फिल्म का 3 मिनट का फर्स्ट ग्लिम्प्स वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ पौराणिकता की गहराई को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। (Ramayana First Glimpse) वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ब्रह्मा, विष्णु और महादेव सृष्टि के संतुलन को बनाए रखते हैं, लेकिन उसी संतुलन से उत्पन्न होती है एक ऐसी शक्ति जो आगे चलकर रावण बनती है। उसकी दहाड़ से स्वर्ग कांप उठता है, और उसका उद्देश्य विष्णु को नष्ट करना होता है। इसे रोकने के लिए विष्णु अपने सबसे प्रसिद्ध अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में जन्म लेते हैं। यही से शुरू होती है राम और रावण के बीच महाकाव्य टकराव की कहानी।
स्टार कास्ट जो बनेगी फिल्म की जान
-
रणबीर कपूर — भगवान राम
-
यश — रावण
-
साई पल्लवी — माता सीता
-
सनी देओल — भगवान हनुमान
-
रवि दुबे — लक्ष्मण (बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू)
फिल्म में संगीत की दुनिया के दो दिग्गज, ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हंस ज़िमर, पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इनके संगीत और साउंड डिजाइन ने इस फिल्म को एक वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का वादा किया है।
View this post on Instagram
रिलीज डेट और प्रोडक्शन डिटेल्स
Ramayana First Glimpse: ‘रामायण: पार्ट 1’ को दिवाली 2026 पर रिलीज़ किया जाएगा, जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश के सहयोग से प्राइम फोकस स्टूडियो और मॉन्सटर माइंड क्रिएशन कर रहे हैं।
फिल्म के वीएफएक्स के लिए 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG स्टूडियो ने हाथ मिलाया है, जो इसे तकनीकी दृष्टि से बेहतरीन बनाएगा। यह फिल्म खास तौर पर IMAX फॉर्मेट के लिए शूट की जा रही है, ताकि दर्शकों को पौराणिक ब्रह्मांड का एक ऐसा अनुभव मिले जो पहले कभी न देखा हो।