ट्रेंडिंगमनोरंजन

बाॅलीवुड के इस लव बर्ड की हग करने वाली तस्वीर हो रही वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। उनके फैन्स उनकी एक झलक के दीवाने होते हैं। इस कपल ने भले ही अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई हो पर इनका एक साथ क्वालिटी समय बिताना ही इस बात की गवाही देता है। अब इनकी एक अनदेखी तस्वीर इस समय काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, सामने आई तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को रणबीर आलिया के शेफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में रणबीर और आलिया अपने प्राइवेट शेफ शास्त्री के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं रणबीर अपनी लेडीलव को हग करते दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शेफ ने इस कपल के साथ काम करने की अपनी जर्नी शेयर की है।

वह लिखते हैं, 2 साल पहले शेफ हर्ष को आपके लिए असिस्ट करना शुरू किया था। अब 6 महीने हो गए है मुझे रणबीर और आलिया के प्राइवेट शेफ के रूप में काम करते हुए। जब से मैंने कुकिंग शुरू की है। हर दिन कुछ सीखने को मिला है। आप दोनों को मजेदार खाना खिलाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। तस्वीर में आप देख सकते हैं, रणबीर और आलिया के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि, ऑफस्क्रीन के अलावा भी यह जोड़ी ऑनस्क्रीन एक साथ काम करने के कारण साथ समय बिताती है। दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी ,मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks