राज्यदिल्ली

CM Rekha Gupta ने दिल्ली की ग्रामीण इलाकों के लिए अच्छी खबर दी: दो साल में बड़ी राहत

CM Rekha Gupta ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में जल आपूर्ति, सीवरेज प्रणाली और यमुना नदी की सफाई पर चर्चा की।

CM Rekha Gupta ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में जल आपूर्ति, सीवरेज प्रणाली और यमुना नदी की सफाई पर चर्चा की। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने का काम दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा

CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई और पुनर्जीवन के लिए 45 पॉइंट एक्शन प्लान बनाकर उसे चरणबद्ध रूप से लागू करेगी। CM Rekha Gupta ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली के हर व्यक्ति को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। दिल्ली को आधुनिक, स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति को शुद्ध जल और प्रभावी सीवरेज सुविधाएं मिलनी चाहिए। यमुना का पुनरुद्धार सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

यमुना को साफ करने के लिए सरकार ने नालों की मरम्मत, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार और आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण किया है। CM Rekha Gupta ने कहा कि सरकार यमुना को प्रदूषित नहीं करेगी और उसके इकोसिस्टम को पुनर्जीवित करेगी, इसे दिल्लीवासियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और जीवंत नदी बनाएगी।

यमुना नदी में उपचारित जल प्रवाह, नाला प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, वर्षा जल प्रबंधन, निगरानी प्रणाली, नदी तट संरक्षण, जनसंपर्क अभियान और डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन इस एक्शन प्लान के प्रमुख मुद्दे होंगे। यमुना किनारे और आसपास के क्षेत्रों में अवैध ठोस कचरे के निस्तारण को सख्ती से रोका जा रहा है।

Related Articles

Back to top button