Select Page

सुशांत के बर्थडे पर रिया ने कुछ इस अंदाज में किया उन्हें याद

सुशांत के बर्थडे पर रिया ने कुछ इस अंदाज में किया उन्हें याद

आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। जो सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं।

सुशांत की मस्ती को निहारती रह गईं रिया
इस वीडियो में सुशांत और रिया जिम के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये जिम लुक काफी प्यारा और चुलबुला लग रहा है। वीडियो में सुशांत अलग.अलग अंदाज में मस्ती करते हुए पोज दे रहे हैं और रिया उन्हें निहार रही हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
रिया के इस वीडियो को मिनटों में ही 12 हजार लोगों ने देख लिया है। इतनी ही नहीं लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।

सुशांत को ऐसे किया रिया ने याद
रिया और सुशांत तकरीबन दो से तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों कुछ समय के लिए लिवइन में भी रहे थे। दोनों आए दिन जिम, शॉपिंग और डेटिंग पर साथ नजर आते थे। फिर साल 2020 में अचानक सुशांत की मौत ने सब कुछ बदलकर रख दिया। सुशांत के जाने के बाद रिया पर कई आरोप लगे। यहां तक की वह जेल भी गईं।

 

 

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023