सकट चौथ व्रत 2026: 6 जनवरी को रखेंगे सकट चौथ, जानें संपूर्ण विधि और शुभ मुहूर्त
सकट चौथ व्रत 2026: जानें 6 जनवरी को रखे जाने वाला व्रत, पूरी विधि, शुभ मुहूर्त, फल और लाभ। संतान सुख और परिवार की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण।
सकट चौथ व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इसे महिलाएं मुख्य रूप से संतान सुख, संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं। इसे तिलकुटा चौथ, संकष्टी चौथ या माघ कृष्ण चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप पहली बार यह व्रत रखने जा रही हैं, तो इसकी पूरी विधि जानना आवश्यक है ताकि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।
सकट चौथ व्रत 2026 की तिथि और समय
सकल चौथ व्रत 6 जनवरी 2026 को है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 08:54 बजे रहेगा। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 जनवरी की सुबह 08:01 से होगी और समापन 7 जनवरी की सुबह 06:52 बजे होगा।
सकट चौथ व्रत की विधि
स्नान और संकल्प: व्रती ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें।
निर्जला व्रत: पूरे दिन निर्जला व्रत रखें। यदि निर्जला व्रत रखना संभव न हो, तो फलाहार व्रत करें।
भगवान गणेश की पूजा: व्रत में भगवान गणेश की पूजा अनिवार्य है। इस दौरान सकट चौथ की कथा जरूर सुनी जाए।
भोग अर्पित करना: भगवान को तिल, गुड़ और तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
चंद्र देव की पूजा: गणेश पूजा के बाद चंद्र देव की पूजा करें।
पारण विधि: व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद करें। अर्घ्य जल में दूध और तिल मिलाकर अर्पित करें।
also read:- Aparajita Plant: घर में अपराजिता की मौजूदगी बदल देगी…
सकट चौथ व्रत में क्या खाएं
- तिल के लड्डू
- साबूदाना और सिंघाड़े का आटा
- फल
- दूध और ड्राई फ्रूट्स
- आलू और टमाटर
सकट चौथ व्रत के लाभ
- संतान को लंबी आयु की प्राप्ति होती है।
- संतान के जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।
- परिवार में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।
- व्रत करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बढ़ता है।
सकट चौथ व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसे श्रद्धा और सही विधि से करने पर यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी लाता है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



