Samsung Galaxy Tab S11 की कीमत भारत में जारी, साथ में मिल रहा है ₹6000 का डिस्काउंट और फ्री गिफ्ट
Samsung Galaxy Tab S11 series भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और ₹6,000 तक का स्टूडेंट डिस्काउंट और फ्री 45W चार्जर ऑफर। पढ़ें पूरी डिटेल्स।
सैमसंग ने भारत में अपनी नई Galaxy Tab S11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज दो मॉडल्स Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra में उपलब्ध है, जो प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है और इसके साथ ही कई खास ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस नई टैबलेट सीरीज की कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स की पूरी जानकारी।
Samsung Galaxy Tab S11 की कीमत और वेरिएंट
Wi-Fi वेरिएंट:
12GB RAM + 128GB स्टोरेज -₹80,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज -₹85,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹96,999
5G वेरिएंट:
12GB RAM + 128GB स्टोरेज- ₹93,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज -₹98,999
(512GB स्टोरेज 5G मॉडल में उपलब्ध नहीं है)
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra की कीमत और वेरिएंट
Wi-Fi वेरिएंट:
12GB RAM + 256GB स्टोरेज -₹1,10,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज -₹1,21,999
5G वेरिएंट:
12GB RAM + 256GB स्टोरेज- ₹1,24,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज- ₹1,35,999
also read:- Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 के बाद खत्म, जानिए…
ऑफर्स और डिस्काउंट
सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर अब Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra के सभी वेरिएंट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहकों को 45W का फ्री ट्रैवल एडॉप्टर भी मिलेगा। इसके अलावा, टैबलेट पर ₹6,000 तक का स्टूडेंट ऑफर और ₹10,000 तक के बैंक ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसमें 9 महीने या 24 महीने की ईएमआई शामिल है।
Galaxy Tab S11 सीरीज के मुख्य फीचर्स
डिस्प्ले: Galaxy Tab S11 में 11-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जबकि Tab S11 Ultra में बड़ा 14.6-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। दोनों मॉडलों का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक है।
प्रोसेसर: दोनों टैबलेट्स मीडियाटेक Dimensity 9400 प्रोसेसर पर आधारित हैं।
रैम और स्टोरेज: 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं।
बैटरी: बेस मॉडल में 8,400mAh बैटरी है, जबकि Ultra मॉडल में 11,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
सॉफ्टवेयर: ये डिवाइसेज एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं।
AI और स्मार्ट फीचर्स: Samsung Galaxy AI Suite, Google Circle to Search और Gemini AI जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



