राज्यपंजाब

आम आदमी पार्टी के Sanjeev Arora ने विधायक पद की ली शपथ, लुधियाना पश्चिम सीट से 10,637 वोटों से जीते

लुधियाना पश्चिम से AAP विधायक Sanjeev Arora ने शपथ ली। जीत के बाद मंत्री बनने की अटकलें तेज़। जानें शपथ समारोह की खास बातें।

लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चुने गए Sanjeev Arora  ने आज पंजाब विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। उन्हें शपथ विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा, प्रिंसिपल बुधराम और हरपाल सिंह चीमा जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत

 Sanjeev Arora ने 19 जून को हुए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया। उनकी यह जीत आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और क्षेत्रीय विकास पर केंद्रित राजनीति को दर्शाती है।

शपथ समारोह की मुख्य बातें

 Sanjeev Arora ने शपथ लेते हुए कहा: “मैं, संजीव अरोड़ा, भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, भारत की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखूंगा और अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करूंगा।” शपथ के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं से हाथ मिलाया।

परिवार संग दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले संजीव अरोड़ा अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर भी साझा की।

क्या Sanjeev Arora को मिलेगा मंत्री पद?

चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि अगर संजीव अरोड़ा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि अरोड़ा को कब मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी

Related Articles

Back to top button