मनोरंजनट्रेंडिंग

सपना चौधरी विवाद में: नाइजीरियन रैपर पर नस्लवादी टिप्पणी से मचा हंगामा

सपना चौधरी ने द 50 शो में नाइजीरियन रैपर Yung Sammy पर विवादित नस्लवादी टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

न्यूली लॉन्च हुए रियलिटी शो द 50 में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अपनी बेबाक शैली और धमाकेदार पर्फॉर्मेंस की वजह से चर्चा में हैं। सात सालों से टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचा चुकीं सपना, इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स के बीच अपनी जगह बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने सोशल मीडिया और शो के अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद खड़ा कर दिया।

नस्लवादी टिप्पणी पर बवाल

शो के दौरान सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर Yung Sammy की रंगत पर टिप्पणी की, जिससे कई कंटेस्टेंट्स और दर्शक नाराज हो गए। बातचीत के दौरान सपना कहती हैं, “धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी?” इसके बाद उन्होंने युंग को बुलाकर कहा, “इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी मैं?” इस बयान को करण पटेल और अन्य कंटेस्टेंट्स ने रेसिस्ट कमेंट बताया और उन्हें सुधारने की सलाह दी।

करण पटेल ने जताई नाराजगी

करण पटेल ने अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत में कहा कि सपना अनजाने में यह टिप्पणी कर रही थीं और इसे दूसरे शब्दों में भी कहा जा सकता था। इस घटना ने शो के भीतर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने सपना के बयान पर नाराजगी जताई और कुछ ने यह कहा कि शो में यह व्यवहार अनुचित है।

also read;- ‘इक्का’ फर्स्ट लुक: 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना करेंगे स्क्रीन पर धमाका

अदनान शेख के साथ पंगे

सपना चौधरी ने शो के एक टास्क में अदनान शेख के साथ भी भिड़ंत की। टास्क के दौरान सपना ने कहा, “दम नहीं है क्या बाहर जा के कमाने की?” इस पर अदनान ने जवाब दिया, “चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह।” सपना ने प्रतिक्रिया में कहा, “पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखाता है।” अदनान ने कहा, “चल निकल,” और सपना ने कहा, “ऐसा मारूंगी, बाहर मिलेगा तो।”

इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर द 50 और सपना चौधरी को लेकर बहस तेज हो गई है। कई दर्शक सपना के बयान पर नाराजगी जताते हुए शो में उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button