Shabri Jayanti 2025: शबरी जयंती पर इन चीजों का दान करें, भगवान राम की कृपा बनी रहेगी!

Shabri Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शबरी जयंती बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन माता शबरी और भगवान श्री राम का पूजन किया जाता है। इस दिन भी दान करना बहुत पुण्यदायी है। अब आइए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना चाहिए।
Shabri Jayanti 2025: रामायण में कई पात्रों का वर्णन है। माता शबरी भी उनमें से एक है। रामायण माता शबरी के जूठे बेरों के बिना पूरा नहीं होता। माता शबरी ने भगवान श्री राम को प्यार से जूठे बेर खिलाए। भगवान ने उनकी सेवा को पूरा करने के लिए उनके जूठे बेर भी खाए। हिंदू धर्म में माता शबरी की जयंती मनाई जाती है।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शबरी की जयंती के दिन भगवान राम के साथ माता शबरी का भी पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखते हैं। शबरी जयंती पर माता शबरी की स्मृति में यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान श्री राम और माता शबरी का पूजन किया जाता है और दान भी किया जाता है। इस दिन दान करना बहुत पुण्यदायी है। दान इस दिन भगवान श्री राम की विशेष कृपा से मिलता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
शबरी जयंती कब है?
हिंदू पंचांग में शबरी जयंती हर साल फाल्गुन महीने की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर फाल्गुन महीने की सप्तमी तिथि शुरू होगी। वहीं 20 फरवरी को 9 बजे 58 मिनट पर इस दिन का समापन होगा। ऐसे में 20 फरवरी को शबरी जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा।
इन चीजों को दान करें
शबरी जयंती पर भोजन दान करना चाहिए।
इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन देना चाहिए।
इस दिन कपड़े दान करना चाहिए।
इस दिन बेर देना चाहिए।
इस दिन क्षमतानुसार, धन का दान करना चाहिए.
शबरी जंयती का महत्व
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम की कृपा से माता शबरी को मोक्ष मिला। माता शबरी को जिस दिन मोक्ष प्राप्त हुआ था वो शबरी जयंती का ही दिन था। शबरी जंयती मनाने की परंपरा तब से शुरू हुई। शबरी जयंती पर भगवान राम और मााता शबरी की पूजा करने वालों पर प्रभु की कृपा दृष्टि हमेशा रहती है।