धर्म

Shattila Ekadashi 2026 कब है, मुहूर्त और महत्व

Shattila Ekadashi 2026 कब है? जानें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व। तिल का दान करके पाएं भगवान विष्णु की कृपा और समृद्धि।

Shattila Ekadashi 2026 Date: माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह विशेष दिन तिल के छह अलग-अलग उपयोगों के कारण प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म में इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर कहा जाता है।

Shattila Ekadashi 2026 कब है?

इस वर्ष Shattila Ekadashi 2026 14 जनवरी , बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन की एकादशी तिथि शाम 05:52 बजे तक रहेगी। वहीं, षटतिला एकादशी का पारण समय सुबह 07:15 से 09:21 बजे तक रहेगा। द्वादशी समाप्ति समय रात 08:16 बजे होगा।

also read:- Ram Navami 2026: कब मनाई जाएगी राम नवमी और क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा विधि और विशेष फल

षटतिला एकादशी पूजा विधि| Shattila Ekadashi 2026 puja vidhi

षटतिला एकादशी के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। व्रत का संकल्प लेने के बाद दिन भर फलाहारी भोजन करें। इस दिन तिल का उपयोग हवन, तर्पण और भोग अर्पित करने में किया जाता है।
द्वादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु को भोग अर्पित करें। पंडितों को भोजन कराने के बाद स्वयं अन्न ग्रहण करके अपना व्रत खोलें।

षटतिला एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से सभी पाप समाप्त होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। तिल के छह उपयोग—स्नान, उबटन, हवन, तर्पण, भोजन और दान—किए जाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
विशेष रूप से तिल का दान करने से ऋण और कर्ज से मुक्ति मिलती है। इस एकादशी का व्रत करने वाले को धन-संपत्ति, स्वास्थ्य और परिवार में खुशहाली का वरदान मिलता है।

Related Articles

Back to top button