राज्यदिल्ली

Republic Day 2024: जमीन से आकाश तक अचूक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण का चित्रण

Republic Day 2024

Republic Day 2024 की तैयारियां पूरी तरह से अंतिम चरण में हैं, जबकि परेड की सुरक्षा पूरी तरह से तैयार है।

गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं परेड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तैयार है. दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, आईएफएसओ समेत कई एजेंसियां लगभग एक महीने पहले से ही संदिग्धों पर निगरानी रख रही हैं। ताकि लोग परेड के साथ निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों का आनंद ले सकें और आयोजन की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

महिला सशक्तिकरण की मिलेगी झलक

Republic Day 2024: बात करें परेड और झांकियों की, तो इस बार कर्तव्य पथ पर महिला सशक्तिकरण की परेड होगी। इस बार अर्धसैनिक बलों, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला कर्मी कर्तव्य पथ पर कई दिलचस्प काम करती दिखाई देंगीं। तीनों सेनाओं के बैंड में पुरुष और महिला दोनों शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों (सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी) के परेड ग्रुप में केवल महिला ही होंगी।

Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली राम मंदिर कमेटी अनाज जमा कर रही है, जानें कहां इसका उपयोग होगा?

विभिन्न राज्यों की 37 झांकियां होंगी परेड में शामिल

Republic Day 2024: इस बार फ्रांसीसी आर्मी और पुलिस एक साथ परेड करेंगे। जिसमें पुरुष और महिला कर्मचारी शामिल होंगे। इस वर्ष परेड में 37 राज्यों की झांकियां होंगी। सैन्य टुकड़ियों में कुछ अलग दिख सकता है। इस बार भी सैन्य टुकड़ियों में महिला ही होंगी। छोटे सैन्य बलों की एक परेड ग्रुप में लगभग 90 से 100 महिला कर्मी होंगे, जबकि बड़े सैन्य बलों, जैसे अर्धसैनिक बलों की एक परेड ग्रुप में लगभग 130 से 150 महिला कर्मी होंगे।

ड्रोन से की जा रही निगरानी

जRepublic Day 2024: ब बात सुरक्षा की आती है, तो सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। तैयारी अंतिम चरण में है। सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। वहीं, लोगों के बैठने की जगह भी पूरी तरह से निर्धारित की गई है। खुफिया एजेंसियां कर्तव्य पथ और उसके आसपास रहती हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस भी अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार बैठकें कर रही है। दिल्ली पुलिस ने कुछ जानकारी मिलने के बाद से ड्रोन की निगरानी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध क्षेत्रों पर विशेष नज़र रखी

लगभग महीने भर से राजधानी में चल रही उच्च स्तरीय जांच

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी में लगभग एक महीने से व्यापक जांच जारी है। दिल्ली पुलिस होटल, गेस्ट हाउस और रेंटर वेरिफिकेशन करके किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में लगी हुई है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूरी दिल्ली की सुरक्षा को 60 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियों (दिल्ली पुलिस के 50 हजार जवानों के साथ) संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks