सुबह खाली पेट खट्टे फलों का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें सेहत के लिए फायदे और नुकसान
सुबह खाली पेट खट्टे फलों का जूस पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान, और क्या है बेहतर विकल्प।
खाली पेट खट्टे फलों का जूस: सुबह के समय कई लोग ताजे खट्टे फलों जैसे संतरा, नींबू, आंवला या मोसंबी का जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या खाली पेट खट्टे फलों का जूस पीना सही होता है? जानिए इससे शरीर को क्या लाभ और क्या नुकसान हो सकते हैं।
खाली पेट खट्टे फलों का जूस पीने के नुकसान
-
एसिडिटी और सीने में जलन
खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। जब इन्हें खाली पेट पीते हैं, तो पेट में एसिड का स्तर बढ़ जाता है जिससे सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह खासतौर से उन लोगों के लिए जोखिम भरा है जिन्हें पेट की परेशानी पहले से है। -
गैस्ट्राइटिस का खतरा
खट्टे फलों के रस में मौजूद एसिड पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट की सूजन और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। जो लोग पेट में अल्सर या पेट की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें यह जूस पूरी तरह से बचना चाहिए। -
ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि
खट्टे फलों के रस में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो खाली पेट लेने पर ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ा सकती है। इससे कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है। -
दांतों की समस्या
साइट्रिक एसिड दांतों की बाहरी सुरक्षा परत (इनेमल) को नुकसान पहुंचाता है। इससे दांतों की संवेदनशीलता और कैविटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
also read:- A2 घी क्या है? जानें A2 घी और सामान्य घी में क्या है फर्क…
क्या है बेहतर विकल्प?
-
भोजन के बाद या साथ में खट्टे फलों का जूस लें
खट्टे फलों का जूस पीना हो तो भोजन के बाद या साथ में लेना बेहतर होता है ताकि एसिडिटी कम हो और पेट को नुकसान न पहुंचे। -
खाली पेट गुनगुना पानी या हल्का नींबू पानी लें
सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पानी या नींबू पानी (बहुत कम नींबू के साथ) पीना ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। -
पेट की समस्या होने पर खट्टे फल या उनका रस बिल्कुल न लें
अगर आपको गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या पेट की अन्य समस्याएं हैं, तो खाली पेट खट्टे फलों से बचना जरूरी है।
For More English News: http://newz24india.in



