https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
मनोरंजनट्रेंडिंग

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का वायरल वीडियो: स्ट्रीट फूड आउटिंग में दिखी क्यूट केमिस्ट्री

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का वायरल वीडियो देखिए! स्ट्रीट फूड आउटिंग में श्रद्धा ने राहुल को खिलाया खाना, फैंस में मची रोमांटिक चर्चा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका नया वीडियो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने हाथों से राहुल मोदी को स्ट्रीट फूड खिलाते नजर आ रही हैं। यह प्यारा पल फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया है।

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की स्ट्रीट फूड आउटिंग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर मुस्कुराते हुए राहुल मोदी को खाना खिलाती हैं। उनकी इस प्यारी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की मुंबई की यह आउटिंग इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया पर कई क्यूट कमेंट्स और लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की हैं।

ALSO READ:- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना हुए इमोशनल, पत्नी और बच्चों को…

क्या श्रद्धा कपूर राहुल मोदी के साथ करेंगी नई फिल्म?

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को बताया कि उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर अगली फिल्म में राहुल मोदी के साथ काम कर सकती हैं। यह फिल्म स्टार्टअप और हसल कल्चर पर आधारित होगी। श्रद्धा कपूर ने बताया कि उनका रोल इस फिल्म में बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण होगा।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘नागिन’ है। यह फिल्म प्रेम और बलिदान पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसमें राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे। फैंस को उम्मीद है कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की जोड़ी अगली फिल्म में भी दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button