ट्रेंडिंगमनोरंजन

Sonam Raghuvanshi Case: सोनम रघुवंशी कांड की कहानी इस बॉलीवुड फिल्म से बिल्कुल मेल खाती है

Film Like Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर की सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को शादी के 28 दिन बाद मार डाला। इस मर्डर कांड की एक फिल्म भी बॉलीवुड में बन चुकी है।

Bollywood Film like Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर की न्यूली मैरिड Sonam Raghuvanshi  पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। 11 मई को इस जोड़े की शादी हुई थी, और 20 मई को वे हनीमून पर शिलॉन्ग चले गए थे। इसके बाद राजा की लाश मिली और सोनम का कुछ पता नहीं चला. बाद में पुलिस ने जांच की और सोनम को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि ये Sonam Raghuvanshi बेवफा निकली और इसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। अब हर कोई सोनम रघुवंशी की धोखा और हत्या की कहानी सुनकर सन्न रह गया है।

(Sonam Raghuvanshi Case) इस मामले से संबंधित एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें पत्नी अपने पति को धोका देती है और फिर उसके कत्ल की साजिश रचती है। चलिए जानते हैं आखिर ये फिल्म कौन सी है?

ये बॉलीवुड फिल्म सोनम रघवुंशी की हत्या से मेल खाती है

Sonam Raghuvanshi की बेवफाई और कत्ल कांड से मेल खाती बॉलीवुड फिल्म का नाम जिस्म है। 2003 में ये फिल्म आई थी। यह अमित सक्सेना ने निर्देशित किया था और महेश भट्ट ने लिखा था. पूजा भट्ट और सुजीत कुमार सिंह ने फिश आई नेटवर्क [पी] लिमिटेड और श्रेया क्रिएशंस के बैनर तले बनाया था। जॉन अब्राहम के साथ बिपाशा बसु ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।

जिस्म की कहानी क्या थी?

जॉन अब्राहम ने जिस्म में वकील कबीर लाल का किरदार निभाया था। गोवा में वह सोनिया खन्ना (बिपाशा बसु) से मिलती है। सोनिया एक सुंदर बिजनेसमैन की पत्नी है। सोनिया अपने पति से तंग आ चुकी है और उसकी संपत्ति को अपने हाथ में लेना चाहती है। इसके लिए उसने कबीर को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर वो कबीर को अपने पति के कत्ल की साजिश में शामिल कर लेती है. प्यार में अंधा कबीर सोनिया की खातिर उसके पति का मर्डर कर देता है।

लेकिन कहानी बदल जाती है जब कबीर को पता चलता है कि सोनिया ने उसे सिर्फ एक मोहरे के रूप में धोखा दिया है। यह थ्रिलर कहानी धोखे, जुनून और विश्वासघात से भरपूर है, जो सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर है। फिल्म का एंड एक चौंकाने वाले ट्विस्ट के साथ होता है, जहां सोनिया की साजिश और कबीर का बदला कहानी को रोमांचक बनाता है।

Related Articles

Back to top button