सूरत में फूड पॉइजनिंग से 5 साल की बच्ची की मौत पर AAP नेता धर्मेश भंडेरी ने भाजपा शासकों और प्रशासन पर सवाल उठाए।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और सूरत मनपा के कॉर्पोरेटर एवं पूर्व विपक्ष के नेता धर्मेश भंडेरी ने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि कल सूरत में जो फूड पॉइजनिंग की घटना घटी, उसके सात दिन पहले आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के तौर पर सूरत महानगरपालिका के कमिश्नर के समक्ष पत्र लिखकर मांग की थी कि सूरत शहर के सभी नौ जोन में फूड टेस्ट लैबोरेटरी शुरू की जाए। ताकि आम से आम व्यक्ति सामान्य दर पर फूड टेस्ट लैबोरेटरी में जाकर किसी भी खाद्य पदार्थ का टेस्ट करवा सके। कल सूरत के मेयर के वार्ड में एक घटना हुई।
एक परिवार ने होटल से खाना मंगवाया और वे फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए और पांच साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। हमने सात दिन पहले इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई थी। हमने चुनाव के समय भी लोगों से वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा तो हम स्वास्थ्य के मामले में गंभीर होंगे और सूरत के सभी नौ जोन में फूड टेस्ट लैबोरेटरी बनाएंगे, ताकि लोगों की चिंता दूर हो। लेकिन भाजपा के शासक इस बात की गंभीरता को नहीं समझते। कोई भी घटना घटे या किसी की मौत हो जाए, उसके बाद ही भाजपा के शासक जागते हैं, फिर छोटी-छोटी होटलों या दुकानों में स्वास्थ्य विभाग छापेमारी करेगा और हमें दिखाने का प्रयास करेगा कि स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।
also read:- सीएनजी में 3.75 रुपये की बढ़ोतरी, 5 साल में 13 बार बढ़े दाम: योगेश जादवाणी, प्रदेश प्रवक्ता AAP
हादसों के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन? (धर्मेश भंडेरी)
आगे आम आदमी पार्टी के नेता धर्मेश भंडेरी ने बताया कि, तक्षशिला की घटना याद करें, जिसमें लगभग 23 छोटे-छोटे बच्चों की मौत हुई, उसके बाद प्रशासन का फायर विभाग जागा, खाड़ी बाढ़ में 40-42 लोगों की मौत हुई, उसके दस दिन बाद मौसम विभाग ने कहा कि “एक बार फिर भयंकर बारिश आने वाली है” तब प्रशासन तुरंत जागा, लेकिन हमारा सवाल है कि कोई घटना होने से पहले भाजपा के और प्रशासन के लोग क्यों नहीं जागते? छोटी बच्ची की मृत्यु हुई इसलिए अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ, तो अब सवाल है कि हम कब जागेंगे? हम कब प्रशासन से सवाल पूछेंगे? भाजपा के शासक कब जागेंगे?
क्या भाजपा के शासक हर बार ऐसा ही सोचेंगे कि किसी की मौत हो तभी गंभीर होना है, उससे पहले गंभीर नहीं होना है? यह सवाल हमें खुद से भी पूछना होगा और भाजपा के शासकों से भी यह सवाल पूछना होगा कि क्या भाजपा के शासक हमारी मौत होने का इंतजार करके बैठे हैं?
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



