https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
धर्म

सूर्य ग्रहण 2025: क्या 19 या 20 नवंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें सही जानकारी

सूर्य ग्रहण 2025: क्या 19 या 20 नवंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा? जानें सही तारीख, समय और अगला सूर्य ग्रहण कब होगा। मार्गशीर्ष अमावस्या और ग्रहण की पूरी जानकारी।

सूर्य ग्रहण 2025: जैसे ही मार्गशीर्ष अमावस्या आती है, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि क्या उस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। 19 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष अमावस्या है, लेकिन कई लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन होता है कि क्या 19 या 20 नवंबर को सूर्य ग्रहण होगा।

क्या आज सूर्य ग्रहण है? (सूर्य ग्रहण 2025 – 19 या 20 नवंबर)

जानकारी के अनुसार, 19 और 20 नवंबर 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। हर अमावस्या पर सूर्य ग्रहण नहीं होता। ग्रहण केवल कुछ विशेष खगोलीय परिस्थितियों में ही दिखाई देता है।

also read: मार्गशीर्ष अमावस्या 2025: मां काली की उपासना से दूर होती…

सूर्य ग्रहण कैसे लगता है?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाता और दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दिन ही हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा इस दिन सूर्य और पृथ्वी के बीच सीधी रेखा में आता है। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा, इन परिक्रमानुसार कभी-कभी यह स्थिति बनती है।

अगला सूर्य ग्रहण कब होगा?

अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को होगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होगा, जो भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण को लेकर धार्मिक दृष्टि से विशेष मान्यता है और इसे अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई कामों पर पाबंदी लग सकती है। इसलिए सही जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button