महाशिवरात्रि के दो दिन बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी तकदीर
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। महाशिवरात्रि के बाद मेष, सिंह और धनु राशियों की चमकेगी तकदीर। नौकरी, धन और सफलता में मिलेगा बंपर लाभ।
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण महाशिवरात्रि के दो दिन बाद यानी 17 फरवरी को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। हालांकि यह ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा, लेकिन इसका असर सभी राशियों पर कुछ न कुछ देखा जाएगा। खास तौर पर तीन राशियों के लिए यह ग्रहण अत्यंत शुभ रहेगा और उनके जीवन में करियर, धन और सफलता के अवसर बढ़ाएगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर में बड़ा उछाल लेकर आएगा। नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और संपत्ति की खरीदारी के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुकी हुई प्रमोशन की खबर भी मिल सकती है। जो लोग नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ग्रहण का समय शानदार रहेगा।
also read:- शिव ज्योतिर्लिंग 2026: केदारनाथ समेत इन 6 ज्योतिर्लिंगों…
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अत्यंत सकारात्मक प्रभाव लाएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और कोई मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना है और अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति भी संभव है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद लाभकारी रहेगा। नौकरी में तरक्की और नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप या व्यवसायिक कार्यों में बंपर लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा होने के योग भी बन रहे हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



