मुख्यमंत्री नायब सैनी: प्रदेश के सभी 22 जिलों में प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र वितरित, 1,00,000 परिवारों को लाभ, कानूनी अधिकार भी प्राप्त।
मुख्यमंत्री नायब सैनी: यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1,00,000 परिवारों को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। योजना के तहत लगभग 1,700 गांवों में प्रजापति समाज को मिट्टी खुदाई का सामूहिक अधिकार देने हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
यह न केवल भूमि के उपयोग का अधिकार देते हैं, बल्कि प्रजापति समाज के लोगों को अपने कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने की कानूनी शक्ति भी प्रदान करते हैं।
आज धर्मक्षेत्र, कुरुक्षेत्र में प्रदेशभर से आए प्रजापति समाज के हजारों परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए मुझे अपार गर्व का अनुभव हो रहा है। यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आपके कौशल, कला, संस्कृति और हमारी अमूल्य धरोहर के सम्मान का प्रतीक है।
प्रजापति… pic.twitter.com/Bek19RY65e
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 13, 2025
also read:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में फहराया…
भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प- मुख्यमंत्री नायब सैनी
उल्लेखनीय है कि गत 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प लिया था, जिसे मात्र एक माह के भीतर पूरा किया गया है।
यह राज्य सरकार की कार्यशैली का प्रमाण है, जिसमें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
For More English News: http://newz24india.in



