धर्म

रक्षाबंधन 2026: रक्षाबंधन पर 9 साल बाद बना खास संयोग, जानें तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026: रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, तिथि, भद्रा और चंद्र ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी।

रक्षाबंधन 2026: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर खास खगोलीय स्थिति और शुभ योग बनने की बात कही जा रही है, जिससे यह त्योहार और भी विशेष माना जा रहा है।

रक्षाबंधन 2026 की तारीख और तिथि

श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:08 बजे होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

also read: सावन 2026: शिवलिंग की आधी परिक्रमा और शिव पूजा में शंख…

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

  • इस वर्ष बहनों के लिए राखी बांधने का शुभ समय सुबह रहेगा।
  • शुभ मुहूर्त: सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक
  • इस दौरान लगभग 3 घंटे 51 मिनट तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा।

भद्रा और ग्रहण का असर नहीं

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधने का अवसर मिलेगा। साथ ही चंद्र ग्रहण की स्थिति होने के बावजूद इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा क्योंकि यह ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा।

रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व

रक्षाबंधन का संबंध कई पौराणिक कथाओं से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि देवी इंद्राणी द्वारा इंद्र देव को रक्षा सूत्र बांधने से उन्हें विजय प्राप्त हुई थी। वहीं महाभारत में द्रौपदी और भगवान श्रीकृष्ण की कथा भी इस पर्व के महत्व को दर्शाती है, जिसमें रक्षा सूत्र का विशेष स्थान बताया गया है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button