व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम और लाल किले पर अभ्यास के कारण आज रात से व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। जानिए कौन-कौन से मार्गों पर लगेगा प्रतिबंध और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर।
व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री: गाजियाबाद और दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम और लाल किले पर अभ्यास के चलते दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश आज रात 8 बजे से बंद कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक और फिर बृहस्पतिवार रात 8 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी तरह के भारी, मध्यम और हल्के व्यावसायिक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के काशी टोल प्लाजा से दिल्ली की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। इसके अलावा भोजपुर, आईएमएस डासना, आईपीईएम कॉलेज, यूपी गेट से भी व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस कारण सीमा क्षेत्र जैसे सीमापुरी बार्डर और भोपुरा बार्डर पर भारी वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम की संभावना बनी रहेगी।
किन क्षेत्रों में होगा व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध?
-
एनएच-9 पर यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर तक
-
मोहननगर से सीमापुरी
-
भोपुरा बार्डर, सूर्यनगर, खजूरी पुस्ता मार्ग, और लोनी बार्डर
-
डीएमई पर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर
-
भोजपुर एंट्री, आईएमएस डासना, और आइपीईएम कॉलेज एंट्री से दिल्ली की तरफ
इन सभी मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक व्यवस्था और हेल्पलाइन
इस दौरान ट्रैफिक कंट्रोल को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। यदि किसी को सहायता की आवश्यकता हो तो निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
-
यातायात कंट्रोल रूम: 9643322904
-
यातायात निरीक्षक प्रथम अजय कुमार: 9219005151
-
यातायात निरीक्षक तृतीय संतोष कुमार सिंह: 7398000808
-
यातायात निरीक्षक चतुर्थ मनोज कुमार सिंह: 8130674912
-
यातायात निरीक्षक पंचम संतोष चौहान: 7007847097
-
यातायात निरीक्षक षष्टम विनय कुमार राय: 8787066787
For English News: http://newz24india.in



