
Sunjay Kapur Viral Video: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्हें CPR देते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह उनके आखिरी पलों का वीडियो है।
Sunjay Kapur Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत से जुड़े एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। (Sunjay Kapur Viral Video)वायरल हो रहे इस वीडियो को संजय कपूर के आखिरी पलों का वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें वे ज़मीन पर लेटे हुए नज़र आ रहे हैं और उनके आसपास मेडिकल टीम CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देती दिखाई दे रही है।
संजय कपूर को मैदान में पड़ा देख घबराए लोग| Sunjay Kapur Viral Video
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 जून का है, जब संजय कपूर इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे और उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि वह मैदान पर बेहोश पड़े हैं और इमरजेंसी मेडिकल टीम उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
View this post on Instagram
संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में
19 जून को संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया, जिसमें करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ शामिल हुईं। इस दुखद मौके पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी पहुंचे और परिवार को पूरा समर्थन दिया। करिश्मा कपूर visibly इमोशनल थीं और अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।
निधन से कुछ ही देर पहले किया था आखिरी ट्वीट
संजय कपूर ने निधन से ठीक पहले एक ट्वीट किया था, जो अब और भी ज्यादा भावुक कर देने वाला लग रहा है। (Sunjay Kapur Viral Video) उन्होंने लिखा था:“आपका समय दुनिया में लिमिटेड है। छोड़ दो ये सोचना कि आगे क्या होगा, बस खुलकर जियो।”
इस ट्वीट को अब सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोग साझा कर रहे हैं और इसे उनकी जिंदगी का सार मान रहे हैं।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – समायरा और कियान। हालांकि यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी। 2016 में आधिकारिक रूप से दोनों का तलाक हो गया था।
संजय कपूर के निधन ने सभी को झकझोर दिया
संजय कपूर के अचानक निधन ने न केवल कपूर परिवार को, बल्कि उनके दोस्तों और फैन्स को भी गहरा आघात पहुंचाया है। उनका आखिरी वीडियो इस बात की दर्दनाक याद दिलाता है कि ज़िंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है।