Apple Special Event 2026: बजट MacBook और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च, जानें पूरी जानकारी
Apple Special Event 2026: बजट MacBook, iPhone 17e और iPad अपग्रेड जल्द लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स।
Apple Special Event 2026: टेक दिग्गज Apple जल्द ही एक स्पेशल इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण बजट MacBook होगा, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प पेश करेगा। इसके अलावा iPhone 17e, iPad अपग्रेड और M5 MacBook Pro वर्जन की भी संभावना जताई जा रही है।
बजट MacBook: हर किसी की नजरें इस पर
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बजट MacBook होगा। अनुमान है कि इस मॉडल की कीमत लगभग ₹60,000 ($599) हो सकती है। Apple इस मॉडल को A18 प्रो बायोनिक चिपसेट, 12.9 इंच की LCD डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन—ब्लू, येलो और पिंक—के साथ पेश कर सकता है। बजट MacBook उन यूजर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन साबित होगा, जो कम कीमत में Apple का अनुभव लेना चाहते हैं।
also read:-बार-बार चार्जिंग की चिंता खत्म! Tecno Pova Curve 2 5G 8000mAh बैटरी के साथ कल भारत में लॉन्च
iPhone 17e और iPad अपग्रेड
Apple iPhone 17e को भी लॉन्च कर सकता है, जो पिछले iPhone 16e की तुलना में अधिक आकर्षक और यूजर फ्रेंडली होगा। साथ ही, iPad के कुछ मॉडल्स में भी अपग्रेड की संभावना है, जो प्रदर्शन और फीचर्स के लिहाज से बेहतर होंगे।
M5 MacBook Pro: हार्डवेयर अपग्रेड की उम्मीद
M5 MacBook Pro वर्जन में हार्डवेयर अपग्रेड की संभावना है। हालांकि, इस मॉडल की लॉन्च डेट फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन यह प्रोफेशनल यूजर्स के लिए हाई परफॉर्मेंस विकल्प साबित हो सकता है।
इवेंट की संभावना और लोकेशन
कंपनी इस इवेंट को ऑनलाइन या न्यूयॉर्क शहर में आयोजित कर सकती है। इस इवेंट का फोकस Apple एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना और ग्राहकों को नए प्रोडक्ट्स से रूबरू कराना होगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



