Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर ये चीजें मां लक्ष्मी को अर्पित करें, धन-सौभाग्य- समृद्धि घर में मिलेगी

Vaishakh Purnima 2025: 12 मई को वैशाख पूर्णिमा है। इस दिन माता लक्ष्मी को ये वस्तुएं चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। तो वैशाख पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या अर्पित करना चाहिए, इसे पढ़ें।
Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यफल मिलते हैं। वैशाख की पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह माह दान-पुण्य करने और नारायण की उपासना करने के लिए बहुत फायदेमंद है। वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने और विष्णु की पूजा करने से हर संकट और परेशानी दूर हो जाती है। वैशाख पूर्णिमा 12 मई को होगी।
पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को पूजा जाता है। इस दिन धन की देवी की पूजा करने से घर में सुख-सौभाग्य और धन बनी रहता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन ये चीजें मां लक्ष्मी को अवश्य दें। इन चीजों को चढ़ाने से माता लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर बरसती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
बताशा: वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को बताशा का भोग लगाएं।
खीर: देवी लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है, इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन माता को चावल की खीर या मखाना अवश्य दें।
मिठाइयाँ: वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को दूध से बनी बर्फी या सफेद मिठाई दें।
नारियल: वैशाख पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को नारियल भेंट करें। इससे घर में धन और सुख बने रहते हैं।
कमल का फूल: कमल का फूल माँ लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। यही कारण है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अवश्य दें।
वैशाख पूर्णिमा का महत्व
वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से लाभ मिलता है। वैशाख अमावस्या के दिन अपने वस्त्र, धन, अन्न और फल को दूसरों को देने से व्यक्ति की संपत्ति बहुत बढ़ जाती है। इस दिन सफेद कपड़े, अनाज और बर्तन दान करना भी शुभ माना जाता है। बता दें कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।