ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा तगड़े प्रोसेसर के साथ OnePlus Nord 5 जाने कीमत कितनी होगी

वनप्लस का मिड फ्लैगशिप फोन OnePlus Nord 5 बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले नॉर्ड 5 में उपलब्ध होगा। फोन की बैटरी 7000mAh होगी, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वनप्लस (OnePlus) टेक कंपनी भारत में अपने अगले मध्यम फ्लैगशिप फोन OnePlus Nord 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वनप्लस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन कई लीक और रिपोर्ट से डिवाइस की कई महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे इसकी स्पेसिफिकेशन और मूल्य, सामने आई हैं। वनप्लस नॉर्ड 4 पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, जिसका सक्सेसर वनप्लस नॉर्ड 5 होगा। आइए डिटेल में जानते हैं OnePlus Nord 5 के बार में:

OnePlus Nord 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक से पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड 5 फ्लैट OLED डिस्प्ले और 120 Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्क्रीन का 1.5k रिज़ॉल्यूशन बताया गया है। नॉर्ड 5 फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो डाइमेंशन 9400 चिप का थोड़ा कमजोर संस्करण है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नॉर्ड 5 में पीछे की तरफ दो कैमरा होने की चर्चा है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है, दोनों OIS के साथ। 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध है।

वनप्लस नॉर्ड 5 की बैटरी एक महत्वपूर्ण विशेषता है। क्योंकि फोन की बैटरी 7000mAh है जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वनप्लस फोन के अन्य विशेषताओं में डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। वनप्लस नॉर्ड 5 में ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम शामिल हो सकते हैं।

OnePlus Nord 5 की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

OnePlus Nord 5 की भारत में कीमत लगभग 30,000 रुपये हो सकती है। फोन के लॉन्च को लेकर अफवाह है कि जून और जुलाई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है।

Related Articles

Back to top button