कजरी तीज 2025: जानिए व्रत के 17 जरूरी नियम, बिना इनके पूजा अधूरी मानी जाती है
कजरी तीज 2025 पर पति की लंबी आयु और वैवाहिक खुशहाली के लिए व्रत रखें। जानिए कजरी तीज के 17 महत्वपूर्ण नियम, जिनका पालन करना जरूरी है।
कजरी तीज 2025: 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कजरी तीज को कजली तीज भी कहा जाता है, जो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन इस व्रत की सफलता और पूर्णता के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कजरी तीज 2025 के 17 महत्वपूर्ण नियम, जिनका पालन व्रत के दौरान हर महिला को करना चाहिए।
कजरी तीज के 17 महत्वपूर्ण नियम
-
निर्जला व्रत रखें: अधिकांश महिलाएं बिना जल लिए व्रत रखती हैं। अगर स्वास्थ्य समस्या हो तो पूजा के बाद फलाहार किया जा सकता है।
-
मिट्टी या पीतल की प्रतिमा में शिव-पार्वती की पूजा करें।
-
माता पार्वती को श्रृंगार के सामान अर्पित करें।
-
नीम के पेड़ की पूजा करें, यह भी व्रत का हिस्सा है।
-
पारंपरिक लोकगीत गाएं और मिलकर तीज का आनंद लें।
-
व्रत कथा पढ़ें या सुनें, इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है।
-
वाणी और व्यवहार में संयम रखें, क्रोध और नकारात्मकता से दूर रहें।
-
व्रत के दौरान झाड़ू न लगाएं और झाड़ू को छूने से बचें।
-
काले, नीले, सफेद या भूरे रंग के कपड़े न पहनें।
-
नाखुन काटना और बाल धोना व्रत के दिन टालें। बाल धोना व्रत के एक दिन पहले करें।
-
झूला झूलना शुभ माना जाता है।
-
सामूहिक पूजा करने से पुण्य बढ़ता है।
-
ब्रहमचर्य का पालन अनिवार्य है।
-
पूजा के दौरान सिर ढकना चाहिए, लाल चुनरी या साड़ी का पल्लू रखें।
-
व्रत खोलने से पहले दान-दक्षिणा जरूर दें।
-
व्रत खोलने से पहले पति, सास-ससुर या बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
-
व्रत के दौरान धैर्य और श्रद्धा बनाए रखें।
कजरी तीज का महत्व
कजरी तीज का व्रत पति की लंबी आयु, स्वस्थ वैवाहिक जीवन और समृद्धि के लिए रखा जाता है। इसे कठिन व्रतों में गिना जाता है, क्योंकि यह पूरी श्रद्धा और नियमबद्धता से किया जाना आवश्यक है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।
For English News: http://newz24india.in



