
Migraine Causes: क्या आप भी अक्सर माइग्रेन का सामना करते हैं? अगर हां, तो शायद आपके शरीर में इस आवश्यक विटामिन की कमी है।
Migraine Causes: हेल्थ विशेषज्ञ अक्सर एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह देते हैं। जरूरी विटामिनों की कमी से कई सेहत समस्याएं हो सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि विटामिन की कमी भी माइग्रेन का कारण हो सकती है? आइए इस जरूरी विटामिन के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
विटामिन डी की कमी
विटामिन डी की कमी माइग्रेन का खतरा बढ़ा सकती है। आपको बता दें कि विटामिन डी की कमी आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। (Migraine Causes) अगर आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
गर्मी में बढ़ जाता है खतरा
क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में माइग्रेन की संभावना बढ़ सकती है? माइग्रेन न होने के लिए आपको 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लेना चाहिए और ज्यादा तनाव से भी बचना चाहिए। इसके लिए आप अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन को शामिल कर सकते हैं, आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
कमी दूर करने का उपाय
विटामिन डी की कमी को कम करने के लिए अपने आहार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। दूध, दही और पनीर सब विटामिन डी से भरपूर हैं। इस विटामिन की कमी को भरने के लिए अंडे और मशरूम भी खा सकते हैं। फिश में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने की इन चीजों को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।