पंजाब

पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों पर चंडीगढ़ साइबर सेल में एफआईआर, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की शिकायत पर चंडीगढ़ साइबर सेल ने AAP मंत्रियों हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज की है।

पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य के दो कैबिनेट मंत्री — हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ चंडीगढ़ साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की। यह मामला कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप

प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि दोनों आम आदमी पार्टी नेताओं ने जानबूझकर उनकी एक आधिकारिक वीडियो क्लिप में एडिटिंग कर उसे भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। शिकायत के अनुसार, वीडियो में बाजवा ने विधायक गनीव कौर मजीठिया के सरकारी आवास पर विजिलेंस छापे पर टिप्पणी की थी, लेकिन AAP नेताओं ने उस वीडियो को इस तरह से एडिट किया कि ऐसा प्रतीत हो कि बाजवा ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया।

Also Read: https://newz24india.com/punjab-assembly-session-extended-july-2025/

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

चंडीगढ़ साइबर सेल ने बाजवा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 356, और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। यह धाराएं साइबर अपराध, जानबूझकर भ्रम फैलाने और डिजिटल माध्यम से छेड़छाड़ जैसे अपराधों से संबंधित हैं।

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत और गर्मा गई है। कांग्रेस ने AAP पर जनता को गुमराह करने और राजनीतिक चरित्र हनन का आरोप लगाया है, जबकि AAP नेताओं की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button