राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया ‘हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025’ का शुभारंभ, जानिए यह योजना आपके लिए क्यों है खास?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ‘स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025’ की शुरुआत की। जानिए यह योजना प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा और बेहतर पर्यावरण के लिए कैसे है फायदेमंद।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2025 तक राज्य को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ‘हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कई बड़े कदम उठा रही है, जिनमें खतरनाक कचरे के प्रबंधन से लेकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण तक शामिल हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल- मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना प्रदूषण पर नियंत्रण और सतत विकास की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि: फरीदाबाद में खतरनाक कचरा प्रबंधन स्थल स्थापित किया गया है, जिससे उद्योगों से निकलने वाले कचरे का सुरक्षित निपटान हो सकेगा।

राज्य में जल्द ही 105 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

किसानों को पराली जलाने से रोका जाएगा

सरकार ने पराली जलाने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए किसानों को जागरूक करने और वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

also read:- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 9 स्तन कैसंर जांच वैन को झंडी…

स्वच्छ ईंधन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि सरकार ने CNG और PNG जैसे स्वच्छ ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने का काम किया है। इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा।

प्लास्टिक पर रोक और पौधारोपण को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री नायब सैनी  ने प्रदेशवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरा-भरा बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उपाय

राज्य सरकार ने ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी ठोस रणनीति तैयार की है। सार्वजनिक स्थलों पर शोर को कम करने के लिए नियमन लागू किए जाएंगे।

जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण पर जोर

सरकार की योजना के तहत नदियों, नालों और तालाबों की सफाई को प्राथमिकता दी गई है। अब तक 2200 तालाबों को अमृत सरोवर योजना के तहत पुनर्जीवित किया जा चुका है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button