स्वास्थ्य

लिवर इंफेक्शन में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए सही डाइट प्लान और जरूरी परहेज

लिवर इंफेक्शन में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए? जानिए डॉ. भूषण भोले की सलाह के अनुसार सही डाइट प्लान और जरूरी सावधानियां।

लिवर इंफेक्शन: लिवर यानी यकृत हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जो पाचन, विषैले तत्वों की सफाई, और पोषक तत्वों के भंडारण जैसे कई अहम कार्यों में भाग लेता है। लेकिन जब इसमें संक्रमण हो जाता है, जैसे कि हेपेटाइटिस A, B या C, या कोई वायरल लिवर इंफेक्शन, तो शरीर की संपूर्ण कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। ऐसे में खानपान की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो जाती है।

पीएसआरआई अस्पताल के वरिष्ठ लिवर सर्जन डॉ. भूषण भोले के अनुसार, लिवर संक्रमण के दौरान शरीर को पोषण देना, सूजन को नियंत्रित करना और पाचन को सहज बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। सही आहार लिवर की रिकवरी को तेज़ करता है।

लिवर इंफेक्शन के दौरान क्या खाना चाहिए?

सुपाच्य और हल्का भोजन: उबली हुई सब्ज़ियां (लो-फैट), मूंग दाल, दलिया, खिचड़ी, फूलका रोटी, उबले हुए चावल (कम नमक के साथ, सूप (घरेलू, कम मसाले वाला)

फल और तरल पदार्थ: पपीता, सेब, अनार, गाजर नारियल पानी, नींबू पानी (बिना चीनी), छाछ, गुनगुना पानी

घरेलू मसाले (सीमित मात्रा में):

  • हल्दी (एंटी-इंफ्लेमेटरी)

  • अजवाइन (पाचन सुधारक)

 इन खाद्य पदार्थों का सेवन लिवर पर दबाव नहीं डालता और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है।

लिवर इंफेक्शन के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?

 तले और मसालेदार भोजन: पूरी, परांठा, चाट, पकौड़ी जैसी चीजें सूजन बढ़ा सकती हैं।

 प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद फूड: पैक्ड स्नैक्स, बिस्किट, इंस्टेंट नूडल्स

हाई फैट और मीठा: रेड मीट, मक्खन, कोल्ड ड्रिंक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम  

 शराब और धूम्रपान: ये लिवर कोशिकाओं को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं और रिकवरी को धीमा करते हैं।

 इन पदार्थों का सेवन लिवर पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

  • हमेशा पोषण विशेषज्ञ या लिवर स्पेशलिस्ट की सलाह पर ही डाइट प्लान करें।

  • लिवर संक्रमण में आराम, पर्याप्त तरल और संयमित भोजन सबसे ज़रूरी होता है।

  • किसी भी प्रकार का फैड डाइट या अनवांटेड सप्लिमेंट्स न लें

also read: मानसून में आंखों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, जानिए…

Related Articles

Back to top button