CM Mohan Yadav: प्रदेश को मिले 15,710 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

CM Mohan Yadav: सूरत में सफल रहा निवेशकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन
CM Mohan Yadav ने कहा है कि रविवार को सूरत (गुजरात) में यहां के निवेशकों के साथ हुआ संवाद सत्र (इंटरैक्टिव सेशन) पूर्णत: सफल रहा। CM Mohan Yadav ने बताया कि सूरत में हुए इस आयोजन से मध्यप्रदेश को 15,710 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश में 11,250 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
CM Mohan Yadav ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं की भूमि है। CM Mohan Yadav ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति को तेज करने और गुजरात राज्य के निवेशकों को उनके ही निकट सुविधा देने के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का एक कार्यालय अहमदाबाद में भी खोला जाएगा।
CM Mohan Yadav ने कहा कि रविवार को उद्योग नगरी सूरत में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में सभी उद्यमी बंधुओं के साथ विस्तार से संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ प्रदेश में निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा भी की। CM Mohan Yadav ने गुजरात राज्य के निवेशकों की प्रगतिशीलता एवं उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि देश के विकास में गुजरात का अमूल्य योगदान है।