
CM Bhagwant Mann ने कहा कि आप विधायकों के उनके संपर्क में होने का बयान बाजवा का मीडिया में सुर्खियां बटोरने का हथकंडा है।
पंजाब के CM Bhagwant Mann ने कांग्रेस नेताओं विशेषकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर आधारहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ आप के विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए दिवास्वप्न देखने की बजाय कांग्रेस को अपने विधायकों को एकजुट रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
पंजाब विधानसभा में बोलते हुए CM Bhagwant Mann ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता हवा में महल बना रहे हैं कि सत्ताधारी पार्टी के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही वे पार्टी बदल लेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर इन नेताओं का न तो अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क है और न ही आम जनता से, जिस कारण राज्य के लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। CM Bhagwant Mann ने कहा कि ये नेता लगातार इस तरह के तर्कहीन बयान जारी करते रहते हैं, लेकिन कभी भी केंद्र सरकार के समक्ष पंजाब का मुद्दा नहीं उठाया। CM Bhagwant Mann ने कहा कि आप विधायकों के उनके संपर्क में होने का बयान बाजवा की मीडिया में सुर्खियां बटोरने की नौटंकी है।
CM Bhagwant Mann ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री सबसे अधिक पहुंचविहीन, भ्रष्ट और अक्षम नेता हैं, जिस कारण लोगों ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने अपने पिछले मुख्यमंत्री को राज्य में केवल कुछ ही मौकों पर देखा है, क्योंकि वह या तो अपने निजी कामों में व्यस्त रहते थे या महल में अपनी कुर्सी से चिपके रहते थे। भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे आप विधायकों की चिंता करने की बजाय अपने कुनबे को एकजुट रखें, क्योंकि मौजूदा विधानसभा में उनके सात विधायक भी एक साथ मिलकर काम नहीं कर सकते।
राज्य सरकार की जनहितैषी पहलों का जिक्र करते हुए CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य के नौजवानों को योग्यता के आधार पर 51000 से अधिक नौकरियाँ दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब तक राज्य में 18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन टोल प्लाजा के बंद होने से पंजाब में आम आदमी की जेब से रोजाना 63 लाख रुपए बच रहे हैं।
CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य सरकार भूजल को बचाने के लिए नहरी पानी का सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के व्यापक हित में मनरेगा योजना को लागू करने और सुधारने के लिए क्रांतिकारी बदलाव किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास क्षेत्रों पर विशेष जोर दे रही है।
CM Bhagwant Mann ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने आगे कहा कि नशा तस्करों से सख्ती से निपटा जा रहा है और इस अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम जनता के सक्रिय समर्थन और सहयोग से नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदला जा रहा है।