भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम बताया।

उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस एक्सपो ने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को उजागर किया है।

इन सबसे बढ़कर, इस आयोजन ने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और बड़े पैमाने पर उपयोग करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

also read:- पीएम मोदी की मेरठ जनसभा: 64 फीट लंबा मंच, वीआईपी और आम जनता की अलग एंट्री, नमो भारत और मेट्रो को देंगे हरी झंडी

एक्स पर एक पोस्ट में श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा:

“इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम था।

इसने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।

सबसे अहम बात यह है कि इसने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और व्यापक स्तर पर उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। ये हैं एक्सपो की मुख्य बातें…”

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button