राज्यहरियाणा

चरखी दादरी सिंचाई परियोजना: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले को दी 41.30 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

चरखी दादरी सिंचाई परियोजना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले के लिए 41.30 करोड़ रुपये की बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पुनर्निर्माण परियोजना को मंजूरी दी। यह परियोजना 2026 तक पूरी होगी, जिससे सिंचाई और पेयजल सुविधाओं में सुधार होगा।

चरखी दादरी सिंचाई परियोजना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए 41.30 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाना और किसानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी चरखी दादरी जिले की प्रमुख सिंचाई नहर है, जो इमलोटा, कन्हेटी, मोरवाला, सरूपगढ़, सटोर, भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, टिकन कलां, घसोला, कलियाणा, मंडोला, कलाली, बलाली, दुधवा समेत कई गांवों को पानी उपलब्ध कराती है। इस नहर का निर्माण 1971-72 में 176 क्यूसेक की डिज़ाइन क्षमता के साथ किया गया था। यह लोहारू फीडर के आरडी 42400-एल पर स्थित है और चरखी दादरी तथा बाढड़ा निर्वाचन क्षेत्रों के रेतीले क्षेत्रों की सिंचाई जरूरतों को पूरा करता है।

Also Read: https://newz24india.com/haryana-governments-big-decision-thalassemia-and-hemophilia-patients-will-receive-a-monthly-pension-of-%e2%82%b93000/

यह परियोजना 31 दिसंबर 2026 तक पूरी होने का लक्ष्य है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की परियोजनाएं क्षेत्र की समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सरकार का यह कदम चरखी दादरी जिले के किसानों के लिए राहत लेकर आएगा और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगा। इससे न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button