धर्म

गोवर्धन पूजा 2025: जानें गोवर्धन पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और लाभकारी उपाय

गोवर्धन पूजा 2025 इस साल 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, उपाय, गोवर्धन पूजा मंत्र और कैसे पाएं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा।

गोवर्धन पूजा 2025 तिथि: गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है, हर वर्ष दिवाली के अगले दिन बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की पावन कथा से जुड़ा हुआ है। 2025 में गोवर्धन पूजा कब है, इसका शुभ मुहूर्त क्या है, और इस दिन कौन से उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है – आइए जानते हैं।

गोवर्धन पूजा 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 2025 की तिथि: वैदिक पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है।

  • प्रतिपदा तिथि आरंभ: 21 अक्टूबर 2025 को शाम 05:54 बजे

  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर 2025 को रात 08:16 बजे

  • पूजा की तिथि: 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

सूर्योदय, सूर्यास्त और विशेष मुहूर्त

  • सूर्योदय: सुबह 06:26 बजे

  • सूर्यास्त: शाम 06:44 बजे

  • चंद्रोदय: सुबह 07:01 बजे

  • चंद्रास्त: शाम 06:00 बजे

शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:45 से 05:35

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 से 02:44

  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:44 से 06:10

  • अमृत काल: दोपहर 04:00 से 05:48

गोवर्धन पूजा पर करें ये उपाय

1. मां तुलसी की पूजा करें:
गोवर्धन पूजा के दिन तुलसी माता को घी का दीपक जलाकर पूजें और तुलसी मंत्र का जाप करें: “ॐ तुलस्यै नमः।”  इससे घर में सुख-शांति और धन की बढ़ोत्तरी होती है।

2. गाय माता की सेवा करें: स्नान के बाद गाय माता को तिलक लगाएं, फूलों की माला पहनाएं और चारा खिलाएं।  धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धनलाभ होता है।

गोवर्धन पूजा मंत्र

|| गोवर्धन पूजा मंत्र ||
“गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव॥”

भगवान श्रीकृष्ण के लिए शक्तिशाली मंत्र

“श्री कृष्णाय वयं नुम:
सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।
तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम:॥”

“ॐ देवकीनंदनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात॥”

ALSO READ:- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत कब है? जानिए पूजा विधि,…

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button