मनोरंजनट्रेंडिंग

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटे का हुआ जन्म

गौहर खान और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बने हैं। 1 सितंबर 2025 को जन्मे अपने दूसरे बेटे का कपल ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की। फैंस और सेलेब्स ने भी उन्हें दिल से बधाई दी है।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा गौहर खान और मशहूर कोरियोग्राफर जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। यह लोकप्रिय जोड़ा दूसरी बार माता-पिता बना है और इस बार भी उनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है। कपल ने इस शुभ अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक कंबाइंड पोस्ट के जरिए फैंस को यह गुड न्यूज दी।

1 सितंबर को हुआ बेटे का जन्म

गौहर और जैद ने बताया कि उनके दूसरे बेटे का जन्म 1 सितंबर 2025 को हुआ। हालांकि उन्होंने यह अनाउंसमेंट दो दिन बाद यानी 3 सितंबर (मंगलवार) को की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में कपल ने लिखा: “बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम… ज़ेहान, 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। ग्रेटीट्यूड और गिगलिंग पेरेंट्स ज़ैद और गौहर।”

also read:- Archana Gautam का क्रिप्टिक पोस्ट: धोखा या नया ड्रामा?…

 फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाइयां

गौहर और जैद की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। न केवल फैंस, बल्कि कई सेलेब्रिटीज भी इस जोड़े को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की मुबारकबाद दे रहे हैं। सिंगर नीती मोहन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा: “OMG! यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर ज़ेहान को बहुत-बहुत बधाई!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

2020 में हुई थी गौहर खान और जैद की शादी

गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में पारंपरिक अंदाज़ में निकाह किया था। शादी के तीन साल बाद, यानी 2023 में, इस कपल ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया था। अब, 2025 में, दोनों दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने हैं, जिससे उनके फैंस और परिवार में खुशी की लहर है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं गौहर और जैद

गौहर खान और जैद दरबार अपनी पारिवारिक ज़िंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैमिली मोमेंट्स शेयर करना नहीं भूलते। इस खास मौके पर भी उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर सभी को अपनी खुशी में शामिल किया।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button