
पंजाब विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SYL, पानी की कमी और पठानकोट हमले को लेकर केंद्र सरकार और हरियाणा पर निशाना साधा।
पंजाब विधानसभा सत्र के विशेष सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, लेकिन जैसे ही सत्र शुरू हुआ, कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। इस सत्र के दौरान पंजाब सरकार ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी से संबंधित बिल और डैम सुरक्षा से जुड़ी सीआईएसएफ की तैनाती पर भी महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसवाईएल और पानी के मुद्दे पर केंद्र को घेरा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में भाषण देते हुए पानी के बंटवारे और सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को लेकर केंद्र सरकार और हरियाणा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब बीते पांच महीने से लगातार पत्र भेज रहा है, लेकिन हरियाणा सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सीएम मान ने कहा, “अगर हमारे पास पानी नहीं है, तो हम हरियाणा को कहां से दें? पंजाब में तो पानी के लिए कत्ल हो जाया करते हैं।”
Also Read: https://newz24india.com/punjab-vidhan-sabha-cm-mann-vs-bajwa-clash/
BBMB और केंद्र सरकार पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पंजाब BBMB का 60% खर्च उठाता है, फिर भी यह संस्था हमारे खिलाफ अदालत में खड़ी होती है। “जो वकील हमारे खिलाफ केस लड़ता है, उसका खर्च भी पंजाब ही देता है।” उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पुराने समझौतों की समीक्षा की जाए। “1955 और 1975 के मॉडल की बात की जाती है, लेकिन कानून के अनुसार हर 25 साल में जल समझौतों की समीक्षा होनी चाहिए। यह आज तक क्यों नहीं हुई?”
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਜਲਾਸ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE
…..
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चंडीगढ़ से LIVEhttps://t.co/GYtg9J1ML3— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 11, 2025
पठानकोट हमले और सुरक्षा खर्चों पर भी जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पठानकोट आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान कांग्रेस की सरकार थी और ढाई महीने बाद केंद्र सरकार ने 7.5 करोड़ रुपये का सुरक्षा बिल पंजाब को भेजा। “हमारी जमीन से नहर निकलेगी और हमारे पशु तक पानी नहीं पी पाएंगे, ऐसा नहीं चलेगा। अगर पंजाब से पानी जाएगा, तो उसका हक भी पंजाब को मिलना चाहिए।”
नागरिकता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी सवाल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमला कहीं और होता है, तो उसकी कीमत पंजाब को क्यों चुकानी पड़ती है? उन्होंने पूछा कि क्या पंजाब सिर्फ मरने के लिए रखा गया है?
For More English News: http://newz24india.in