
Delhi Budget: दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी देने के लिए दिल्ली सरकार ने 9 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। कुल बजट में, यह पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत अधिक है।
Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक लाख करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है। दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी देने के लिए इसमें 9 हजार करोड़ रुपए का निवेश है। दिल्ली सरकार का वित्त विभाग सिर्फ CM रेखा गुप्ता के अधीन है। ये बजट पिछले वित्त वर्ष से 31.5% अधिक है।
बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पानी पर क्या घोषणा की?
दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी देने के लिए 9000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
दिल्ली में टैंकर घोटाले को रोकने के लिए GPS स्थापित किया जाएगा।
उसे कमांड सेंटर से नियंत्रित किया जाएगा।
दिल्ली में पानी की चोरी को नियंत्रित करने के लिए इंटेलीजेंस मीटर लगाए जाएंगे।
500 करोड़ STP के विकास और रख रखाव के लिए बजट है।
अब मुनक नहर, हरियाणा से आने वाले पानी को पाइपलाइन से लाया जाएगा।
इससे पानी चोरी नहीं होगा। इसके लिए 200 करोड़ का बजट है।
यमुना की सफाई की घोषणा भी
बजट में यमुना की सफाई भी महत्वपूर्ण है। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई सबसे पहले होनी चाहिए। 500 करोड़ रुपये की लागत से सीवर सिस्टम लगाएंगे। यमुना को साफ करने के लिए केंद्र सरकार से दो सौ करोड़ रुपये की मांग करेंगे।
CM ने इस बजट की विशेषताएं बताईं
CM ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछली सरकार का बजट 2023–24 78,800 करोड़ था। 24-25 का बजट 76,000 करोड़ से घट गया। बजट इस बार 31 प्रतिशत बढ़ाकर एक लाख करोड़ है। कैपिटल इक्विटी लगभग दोगुनी हो गई है। यह पहले बजट में 15 हजार करोड़ था, लेकिन अब 28 हजार करोड़ है। आयुष्मान योजना में पिछले CM अपना नाम जोड़ना चाहते थे, इसलिए लागू नहीं होने दिया था। दिल्ली में आयुष्मान योजना जल्द ही लागू हो जाएगी। दिल्ली सरकार केंद्रीय जन आरोग्य योजना में पांच लाख अतिरिक्त देगी। यानी 10 लाख करोड़ का भुगतान करेंगे। इस योजना के लिए 2144 करोड़ का आबंटन किया गया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ और 210 करोड़ मातृत्व वंदन योजना के लिए आबंटित हैं। पानी , बिजली और सड़क का विकास किया जाएगा। विज्ञापन सरकारों ने योजना से ज्यादा खर्च प्रचार पर किया था।