धर्म

Surya Grahan 2025: इस अमावस्या को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, मिथुन, कन्या और मीन राशि के लिए बन सकता है संकट का कारण

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। जानें किन 3 राशियों को इस ग्रहण से विशेष सावधानी बरतनी होगी और कैसे करें इससे बचाव।

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आने वाला है, जो ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बेहद खास और कुछ राशियों के लिए चिंताजनक माना जा रहा है। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को आश्विन अमावस्या के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत रात 11:00 बजे होगी और यह 3:23 बजे समाप्त होगा। इस दौरान ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, जो कुछ राशियों के लिए अशुभ संकेत लेकर आ सकता है।

कब और कहां दिखाई देगा Surya Grahan 2025?

यह आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। फिर भी ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों पर आंशिक रूप से देखने को मिल सकता है।

पंचांग के अनुसार, यह Surya Grahan 2025 कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा, जिससे कुछ राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इन 3 राशियों को रहना होगा विशेष रूप से सतर्क:

1. मिथुन राशि (Gemini)

  • इस राशि के जातकों को धोखा, धन हानि और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • कोई करीबी व्यक्ति विश्वासघात कर सकता है।

  • आर्थिक स्थिति अचानक बिगड़ सकती है, इसलिए निवेश या कर्ज से बचें।

  • इस समय मानसिक तनाव और आत्म-विश्वास की कमी भी हो सकती है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और चंद्रमा को अर्घ्य दें।

2. कन्या राशि (Virgo)

  • इस बार का सूर्य ग्रहण कन्या राशि में हो रहा है, इसलिए इस राशि वालों को हर क्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी।

  • नौकरी, व्यापार, रिश्ते और स्वास्थ्य – सभी में परेशानियां आ सकती हैं।

  • किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें और ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

3. मीन राशि (Pisces)

  • मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से हानिकारक हो सकता है।

  • कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं।

  • दोस्तों और परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है।

  • किसी भी तरह के निवेश से बचें।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और शनिदेव की पूजा करें।

क्या करें और क्या न करें?

  • ग्रहण के समय शुभ कार्य न करें।

  • मानसिक शांति बनाए रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

  • ज़रूरी कागज़ी काम और आर्थिक फैसले ग्रहण के कुछ दिन बाद लें।

Also Read:- पारिजात फूल के उपाय: जानिए पारिजात फूल से जुड़े असरदार…

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button