हरियाणा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी, अंबाला की टांगरी नदी खतरे के निशान के करीब, मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण; दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा।
हरियाणा के यमुनानगर के पास उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज पर शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर 50,000 क्यूसेक से बढ़कर 67,034 क्यूसेक पहुंच गया। इसके चलते यमुना नदी के 18 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट हो रहा है और राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
अंबाला की टांगरी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है और यह 8 फीट के खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। सिंचाई विभाग के अनुसार, जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और टांगरी नदी के आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं। साथ ही, डीएवी रिवर साइड समेत कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।
Also Read: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बाढ़ पर…
हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी के किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी के किनारे बसे लोगों को आवश्यक सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाया जाए। इसके अलावा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी अलर्ट पर रखा गया है।
टांगरी बांध पर सिंचाई विभाग और पुलिस की टीमों को जलस्तर की निगरानी के लिए तैनात किया गया है, जो हर वक्त स्थिति पर नजर रख रही हैं। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण बैराज के 18 गेट खोलने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश जारी है, जिससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बैराज के कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और हर घंटे जलस्तर रिपोर्टिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
For English News: http://news24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



