PM Narendra Modi ने नागरिकों से नमो ऐप के माध्यम से भारत की परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में जानकारी जुटाने का आग्रह किया

PM Narendra Modi: 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सामूहिक भागीदारी के बल पर देश ने सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखे हैं
PM Narendra Modi ने एनडीए सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत में आए उल्लेखनीय परिवर्तन पर प्रकाश डाला है।
PM Narendra Modi ने कहा है कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भागीदारी से सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिए जाने से विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हुई है।
PM Narendra Modi ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने तेजी से और संवेदनशीलता के साथ युगांतकारी परिवर्तन किए हैं।
PM Narendra Modi ने कहा है कि आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक, सरकार ने जन-केंद्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति को प्राथमिकता दी है।
PM Narendra Modi ने कहा कि भारत आज न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी है।
PM Narendra Modi ने कहा कि हमें अपनी सामूहिक सफलता पर गर्व है लेकिन इसके साथ ही, हम आशा व विश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
PM Narendra Modi ने इस बात पर भी बल दिया कि पिछले 11 वर्षों में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं और जीवन की सुगमता को बढ़ावा मिला है।
PM Narendra Modi ने इस संदर्भ में, नागरिकों को नमो ऐप के माध्यम से इस परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो सरकार की उपलब्धियों को संवाद-शैली के माध्यम से प्रस्तुत करता है। इस ऐप के जरिए इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, सर्वेक्षण और अन्य ऐसे प्रारूपों के माध्यम से वैसी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जो प्रेरित करती है।
PM Narendra Modi ने लोगों को नमो ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो, इन्फोग्राफिक्स और लेखों जैसे विभिन्न आकर्षक प्रारूपों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा के बारे में जानकारी लेने के लिए भी आमंत्रित किया।