भारत

Narendra Modi Parliament Record: प्रधानमंत्री ने 17 देशों की संसदों को संबोधित कर नया रिकॉर्ड बनाया

Narendra Modi Parliament Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 देशों की संसद को संबोधित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के कुल संबोधनों की संख्या बराबर करते हुए वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है।

Narendra Modi Parliament Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अब तक 17 देशों की संसद को संबोधित किया है, जो कि कांग्रेस से जुड़े पांच पूर्व प्रधानमंत्रियों के कुल संबोधनों की संख्या के बराबर है। इस उपलब्धि ने उन्हें विदेशी संसदों को संबोधित करने वाले भारतीय प्रधानमंत्रियों में शीर्ष स्थान पर ला दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस से जुड़े पूर्व प्रधानमंत्रियों – मनमोहन सिंह (7 बार), इंदिरा गांधी (4 बार), जवाहरलाल नेहरू (3 बार), राजीव गांधी (2 बार) और पी.वी. नरसिंह राव (1 बार) ने कुल मिलाकर 17 बार विदेशी संसदों को संबोधित किया था। (Narendra Modi Parliament Record) पीएम मोदी ने हाल ही में अपने पांच देशों के दौरे के दौरान घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नामीबिया की संसदों को संबोधित किया, जिससे यह आंकड़ा बराबर हो गया।

विकसित और विकासशील देशों की संसद को किया संबोधित-Narendra Modi Parliament Record

(Narendra Modi Parliament Record) मोदी ने न केवल विकसित देशों बल्कि विकासशील देशों की संसदों को भी संबोधित किया है, जो भारत के वैश्विक सम्मान और महत्व को दर्शाता है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नेपाल, मंगोलिया, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव, गुयाना, फिजी और युगांडा जैसे देशों की संसदों को उन्होंने संबोधित किया है।

नामिबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद और साझेदारी के माध्यम से एक नए भविष्य का निर्माण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हमें मिलकर काम करना होगा, एक ऐसा भविष्य बनाना होगा जो शक्ति या वर्चस्व से नहीं, बल्कि साझेदारी और संवाद से परिभाषित हो।” उन्होंने अफ्रीका को केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं बल्कि सतत विकास और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी बनने का आह्वान भी किया।

also read:- केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता…

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अफ्रीका रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि भारत की अफ्रीका के साथ विकास साझेदारी 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की है। इस साझेदारी का वास्तविक मूल्य साझा विकास, कौशल निर्माण, रोजगार सृजन और नवाचारों में निहित है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button