इंडिया ए के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, त्रिकोणीय सीरीज में भारत का पहला मैच कब और कहां देखें लाइव?
इंडिया ए टीम श्रीलंका पहुंची, जहां त्रिकोणीय सीरीज में 9 जून को पहला मैच श्रीलंका ए के खिलाफ होगा। वैभव सूर्यवंशी और अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। मैच Sony Sports और SonyLIV पर लाइव होगा।
इंडिया ए टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां भारत, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।
श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी का क्रेज
श्रीलंका एयरपोर्ट पर इंडिया ए टीम के पहुंचने के दौरान वैभव सूर्यवंशी को देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह टीम के साथ बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
त्रिकोणीय सीरीज में भारत की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथ में
इस सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि रियान पराग चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है।
भारत का पहला मैच कब है?
त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए का पहला मुकाबला 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच वनडे फॉर्मेट में होगा और सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इंडिया ए इस सीरीज में कुल 4 लीग मैच खेलेगी, जिसमें हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मुकाबले खेलेगी।
also read: KL Rahul Unsold: IPL 2026 के बाद महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में…
भारत का पूरा शेड्यूल:
9 जून – बनाम श्रीलंका ए
11 जून – बनाम अफगानिस्तान ए
15 जून – बनाम श्रीलंका ए
17 जून – बनाम अफगानिस्तान ए
लाइव मैच कहां देखें?
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network (Sony Sports 1, 3, 4) पर किया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी।
इंडिया ए स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



