राज्यदिल्ली

Delhi News: दिल्लीवालों को आज दो सौगातें मिलेंगी; होली-दिवाली का गिफ्ट और महिलाओं से किया गया वादा पूरा होगा

Delhi News: दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार महिलाओं से अपना वादा पूरा करेगी। दिल्ली कैबिनेट भी होली और दिवाली पर सिलेंडर देने का प्रस्ताव पारित करेगी।

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता ने यमुना को साफ करने का अभियान शुरू कर दिया है। अब शनिवार को वह दिल्ली को दो महत्वपूर्ण उपहार देने जा रही है। दिल्ली की कैबिनेट शनिवार (8 मार्च) को होली से पहले दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करेगी। शनिवार को रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार महिला समृद्धि योजना और होली-दिवाली में सिलेंडर देने का प्रस्ताव पारित करेगी।

शनिवार को 12 बजे महिला समृद्धि योजना की घोषणा होगी। इसके अलावा होली पर एक सिलेंडर देने की घोषणा की जाएगी। इन दोनों योजनाओं को शनिवार सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट में पेश किया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोनों परियोजनाओं की शुरूआत की घोषणा की जाएगी।

ये वादे विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किए थे

17 जनवरी, 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की गरीब महिलाओं को प्रति महीने दो हजार रुपये देने का वादा किया था। दीवाली पर प्रत्येक सिलेंडर को फ्री होली और 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में चल रहे जन कल्याण कार्यक्रम भी भाजपा की सरकार बनने पर जारी रहेंगे। भ्रष्टाचार को दूर किया जाएगा और सभी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा के नतीजे

70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीती और सरकार बनाई। वहीं, आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने लंबी चर्चा के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुना। रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही गंगा की सफाई का काम शुरू कर दिया था। अब वह अन्य वादे पूरे करने में लगी है।

Related Articles

Back to top button