धर्म

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 को पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये विशेष उपाय

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025: 20 नवंबर को पितृ दोष से मुक्ति पाने और पितरों के आशीर्वाद के लिए करें ये विशेष उपाय, दान, तर्पण और दीपक जलाने के तरीके जानें।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 या अगहन अमावस्या हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तिथि भगवान कृष्ण, चंद्र देव और पितरों को समर्पित है। पितृ दोष से मुक्ति पाने और पितरों के आशीर्वाद के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ होता है।

इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर 2025, गुरुवार को है। आइए जानते हैं इस पवित्र दिन से जुड़े प्रमुख महत्व और आसान उपाय।

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। अमावस्या की रात पितरों को समर्पित होती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है, तो उसे वंश वृद्धि, धन हानि, विवाह में बाधा और संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या की रात विशेष अनुष्ठान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति लाते हैं।

also read: उत्पन्ना एकादशी 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, सोने…

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 पर करें ये उपाय

1. पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं

अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद बिना पीछे मुड़े घर लौटें। पीपल को पितरों का निवास स्थान माना जाता है। यह उपाय पितरों को प्रसन्न करता है और उनके आशीर्वाद दिलाता है।

2. तर्पण और दान करें

अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करें और रात को किसी गरीब या ब्राह्मण को काले तिल, अन्न या वस्त्र का दान दें। पितरों के लिए किया गया दान पितृ दोष को शांत करने में बेहद प्रभावी होता है।

3. घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

मार्गशीर्ष अमावस्या की रात घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

4. श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें

रात को घर के मंदिर में बैठकर श्रीमद्भागवत गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें। यह पितरों को मोक्ष देने और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए फलदायी होता है।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button