AI Impact Summit 2026 के उद्घाटन दिवस पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में राघव चड्ढा ने हिस्सा लिया। हॉल पूरी तरह भरा हुआ था और माहौल काफी उत्साही रहा।
राघव चड्ढा ने अपने भाषण में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केवल नवाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शक्ति और सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि जैसे पिछले सदी में तेल और इस्पात ने दुनिया को आकार दिया, वैसे ही इस सदी में चिप्स और कंप्यूटिंग पावर दुनिया का भविष्य तय करेंगे।
also read: मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द मोगा रैली में करेंगे शामिल,…
उन्होंने भारत की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि देश में AI में काम करने वाले टैलेंटेड पेशेवरों की कोई कमी नहीं है। अब जरूरत है कि हम सॉवरेन AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करें, ताकि भारत वैश्विक स्तर पर AI नवाचार और सुरक्षा में अग्रणी बन सके।
विशेषज्ञों के अनुसार, राघव चड्ढा का यह संदेश डिजिटल इंडिया और एआई टेक्नोलॉजी में भारत की भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सम्मेलन ने देश में AI के महत्व और तकनीकी सुरक्षा पर नए दृष्टिकोण को सामने रखा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



